MP News: शहडोल में वन विभाग की टीम पर हमला, पुलिस 24 घंटे बाद FIR दर्ज
MP News: शहडोल के खेतावली गांव के ऊपर टोला में 11 फरवरी की रात अवैध कोयला परिवहन रोकने गई वन विभाग की टीम पर कोल माफिया ने हमला किया। वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने अवैध कोयला से भरे ट्रैक्टर को रोक लिया है। पुलिस और वन विभाग दोनों को शिकायत की गई थी, लेकिन वन टीम पहले पहुंची और पुलिस देर से पहुंची।
कोल माफिया ने रेंजर को घेरकर मारा
डीएफओ श्रद्धा पंद्रे ने बताया कि रेंजर रामनरेश विश्वकर्मा को ट्रैक्टर पकड़ने के लिए भेजा गया था। आरोप है कि हथियारों से लैस माफिया ने रेंजर की गाड़ी रोककर उन्हें बाहर खींचा और जमकर मारपीट की, उनकी वर्दी भी फाड़ दी। रेंजर जैसे-तैसे वहां से भाग निकले। बाद में डीएफओ ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही थी।
पुलिस ने 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की
रेंजर रात 11 बजे सोहागपुर थाना पहुंचे, लेकिन सुबह 4 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। डीएफओ का आरोप है कि पुलिस कोल माफिया के पक्ष में काम कर रही है। रेंजर ने बताया कि पुलिस ने तीन बार आवेदन बदलवाया और एफआईआर दर्ज नहीं की। डीएफओ ने कहा कि अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाए।
ग्रामीणों का विरोध और माफिया की धमकियाँ
ग्रामीणों का कहना है कि खितौली के उमर टोला से अवैध कोयला का परिवहन सालों से हो रहा है। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, तो माफिया ने बंदूक और तलवार लेकर 15-20 लोग भेजे और धमकियाँ दीं।
आखिरकार दर्ज हुआ केस
गुरुवार देर रात सोहागपुर पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर बिट्टन सिंह, चिंटू सिंह, राजू सिंह समेत अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, झगड़ा, वाहन में तोड़फोड़ और गाली-गलौज के आरोप में मामला दर्ज किया। मामला अभी जांचाधीन है।
यह भी पढ़े: MP News: भोपाल में पहचान छिपाकर महिला से संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









