MP News: भोपाल-रामगंज मंडी परियोजना जल्द होगी पूरी, राजस्थान से सीधा रेल संपर्क
MP News: भोपाल-रामगंज मंडी नई रेल लाइन परियोजना अपने अंतिम चरण में है, हाल ही में खिलचीपुर से राजगढ़ सिटी (17.8 किमी) के रेलखंड पर 130 किमी/घंटा की स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरी की गई, रेलवे ने लक्ष्य रखा है कि, मार्च 2026 तक पूरी परियोजना पूरी कर ली जाए।
ट्रैक की वर्तमान स्थिति
• कुल लंबाई: 276 किलोमीटर
• बिछाया गया ट्रैक: 187 किलोमीटर
• शेष निर्माण: 89 किलोमीटर
पहली बार जुड़ रहे स्टेशन
नई रेल लाइन के जरिए राजगढ़ और सीहोर जिले के कई स्टेशन पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे, पिपलहेड़ा, सोनकच्छ, नरसिंहगढ़, जमुनियागंज, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, झारखेड़ा, मुगलियाहाट.
दूरी घटने और समय की बचत
• भोपाल-कोटा दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम होगी
• समय की बचत: 2 से 3 घंटे तक
• ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा आसान और तेज़ होगी
विकास और लाभ
• रेल कनेक्टिविटी से रोज़गार, व्यापार और शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे
• पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी
• पहले सड़क मार्ग पर निर्भर लोगों के लिए यात्रा और सुविधा में सुधार
यह भी पढ़ें : MP News: नर्सिंग भर्ती में 100% महिला आरक्षण, हाई कोर्ट में पुरुष अभ्यर्थियों की चुनौती
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
