MP News: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ‘Best of Five’ सिस्टम खत्म

MP News: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ‘Best of Five’ सिस्टम खत्म

MP News: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ‘Best of Five’ सिस्टम खत्म

MP News: मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने ‘Best of Five’ सिस्टम को खत्म करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था पिछले 9 वर्षों से लागू थी, जिसमें एक विषय में कमजोर होने पर भी छात्र पास हो जाते थे।

MP Board ने बदला एग्जाम पैटर्न, बेस्ट ऑफ फाइव हुआ खत्म; जानिए नया नियम

कब से लागू होगा नया नियम

यह नया नियम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। यानी 2025-26 में परीक्षा देने वाले छात्रों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद सभी छात्रों को हर विषय में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होगा।
नए नियम के तहत 10वीं और 12वीं में विषयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
• 10वीं में अब 6 की जगह 7 विषय होंगे
• 12वीं में 5 की जगह 6 विषय देने होंगे
10वीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के साथ एक नया वोकेशनल विषय भी जोड़ा जाएगा।

पूरी तरह खत्म नहीं होगी राहत

हालांकि छात्रों को थोड़ी राहत भी मिलेगी।
• 10वीं में ‘Best of Six’
• 12वीं में ‘Best of Five’
के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यानी एक विषय में कमजोरी होने पर कुछ हद तक राहत मिलेगी, लेकिन पहले जैसी पूरी छूट नहीं होगी।

‘Best of Five’ सिस्टम 2017 में रिजल्ट सुधारने के लिए लागू किया गया था, लेकिन इससे कई छात्र गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे अहम विषयों को नजरअंदाज करने लगे, इसका असर आगे प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में देखने को मिला, जहां हर विषय में न्यूनतम अंक जरूरी होते हैं।

अब स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

नई शिक्षा व्यवस्था में स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जाएगा, NSQF (वोकेशनल कोर्स) के तहत छात्र आईटी, कृषि, रिटेल या ब्यूटी जैसे क्षेत्रों में कौशल सीख सकेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे, इस बदलाव के बाद अब छात्रों को हर विषय में मेहनत करनी होगी। यह फैसला छात्रों को सिर्फ पास करने के बजाय उन्हें भविष्य के लिए अधिक सक्षम और तैयार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें ; MP News: एमपी बोर्ड की नई नीति लागू, 10वीं-12वीं परीक्षा और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें