MP News: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, PM उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 25 लाख नए LPG कनेक्शन
MP News: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मध्यप्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है, योजना के तहत 25 लाख नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन मंजूर किए गए हैं, पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहला सिलेंडर प्रदान किया जाएगा, इसके अलावा हर गैस रिफिल पर 300 रुपए की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
योजना का मुख्य उद्देश्य
गरीब, वंचित और जनजाति बहुल क्षेत्रों की महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराना,
• महिलाओं और बच्चों को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना,
• जीवन स्तर में सुधार और घरेलू स्वास्थ्य को बढ़ावा देना.

योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, होमपेज पर ‘PM Ujjwala Yojana Online Apply’ विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें, इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी भरें, नजदीकी LPG गैस एजेंसी चुनें, इसके बाद अपना जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
योजना की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य महिलाएं ऑफलाइन आवेदन भी कर सकती हैं, नजदीकी LPG गैस डिस्ट्रीब्यूटर (इंडियन ऑयल, भारत गैस, HP गैस) के ऑफिस जाएँ, वहां आवेदन फॉर्म लें और भरें और आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें.
योजना के लाभ और प्रभाव
• पात्र महिलाओं को सुरक्षित रसोई ईंधन मिलेगा,
• हर रिफिल पर 300 रुपए की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में,
• महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य सुधार और घरेलू जीवन स्तर में सुधार,
• जनजाति बहुल और गरीब क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की पहुंच बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान युवक का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









