MP News: बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र, किसानों के हित में की मांग

MP News: बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र, किसानों के हित में की मांग

MP News: बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र, किसानों के हित में की मांग

MP News: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी के कारण किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय भी इस मुद्दे पर मुखर हो गए हैं, विधायक और पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र लिखकर किसानों की कर्ज-ब्याज माफी और गेहूं खरीदी जल्द शुरू करने की मांग की।

खरीदी में हुई विलंब

• मप्र में समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 फरवरी से शुरू होनी थी।
• इसे पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल कर दिया गया।
• भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में खरीदी में विलंब।
• अन्य संभागों में तो और बाद में खरीदी की जानी है।
किसान इस देरी से काफी नाराज हैं। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग हो चुकी है, लेकिन उपज अभी खलिहानों या खुले में पड़ी है, जिससे बारिश के कारण खराब होने का खतरा बना हुआ है।

किसानों की वित्तीय समस्या

• खुले बाजार में दाम कम होने से किसान को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपए का नुकसान।
• कई किसान कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं और 31 मार्च तक कर्ज चुका नहीं पाए, अब ब्याज लग रहा है।
• सरकार ने कर्ज जमा करने की अवधि बढ़ाई नहीं।

विधायक की मांग

डॉ. चिंतामणि मालवीय ने पत्र में अनुरोध किया है:
1. 5 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू हो।
2. 28 मार्च से 30 अप्रैल तक किसानों पर लगने वाले ब्याज को माफ किया जाए।
किसानों और कई किसान संगठनों ने भी यह मांग पहले ही सरकार के समक्ष रखी है।

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त, दिल्ली कोर्ट ने 27 साल पुराने एफडी घोटाले में दी सजा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें