MP News: नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

MP News: नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

MP News: नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, कृषि आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि, कैलेंडर वर्ष 2026 नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आया है.

कृषि आधारित उद्योगों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समग्र विकास वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, इससे किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी.

MP News : निवेश, रोजगार और खेती पर बड़ा फैसला; CM मोहन यादव का 2026 विजन

2025 की उपलब्धियां

डॉ. यादव ने कहा कि, वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मिली उपलब्धियां प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं, वर्ष 2026 में इन्हीं उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए विकास की गति को और तेज किया जाएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि, सभी मिलकर मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों और नए क्षितिज तक ले जाएं.

विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार, समाज और जिम्मेदार प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और जनकल्याण के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि, सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को साकार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: नए साल 2026 पर मध्य प्रदेश में उत्साह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें