MP News: खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट मीटिंग, 510 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, जहां वे विभागीय समीक्षाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास परियोजनाओं में भाग लेंगे, इस दौरान लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए की 29 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा.
कन्वेंशन सेंटर में बड़े विभागों की समीक्षा
पहले दिन सीएम मोहन यादव ने कन्वेंशन सेंटर में खाद्य, नगरीय विकास, जनजातीय कार्य, राजस्व और MSME जैसे महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा की, इसके बाद मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश की विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई.
बुंदेलखंड को विशेष प्राथमिकता
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह महाराज ने कहा कि, मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से बुंदेलखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं, सागर, निवाड़ी और छतरपुर में बड़े औद्योगिक प्लांट लगाने की तैयारी तेज हो रही है.
स्वागत में ‘जबारा’ लोकनृत्य
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राज नटराज लोककला मंडल की टीम ‘जबारा’ लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया, यह बुंदेलखंड की पारंपरिक कला है, जिसे अच्छी फसल की कामना हेतु नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है.
जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण
समीक्षा बैठकों के बाद सीएम आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय पहुंचेंगे, यहां वे साउंड एंड लाइट शो देखेंगे और जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे, दूसरे दिन की शुरुआत पन्ना टाइगर रिजर्व की जंगल सफारी से होगी, इसके बाद मुख्यमंत्री खजुराहो कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय होगा.
510 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल, मॉडल विद्यालय, नई लैब, वार्ड निर्माण और कई प्रमुख सड़कों के उन्नयन सहित कुल 29 निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे और सीएम मोहन द्वारा 510 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा.
लाड़ली बहना योजना राशि ट्रांसफर
सीएम मोहन राजनगर के सत्ती की मड़िया खेल परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे, इस दौरान हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी और कई नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी होगा.
यह भी पढ़ें : MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व में शुरू हुईं 10 नई कैंटर बसें, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










