MP News : सीएम मोहन यादव का ऐलान , महिलाओं की जेब होगी और मजबूत

MP News : सीएम मोहन यादव का ऐलान , महिलाओं की जेब होगी और मजबूत

MP News : सीएम मोहन यादव का ऐलान , महिलाओं की जेब होगी और मजबूत

MP News : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत और सौगात भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने इंदौर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान की।

महिलाओं की जेब होगी और मजबूत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि बढ़ाने की घोषणा की है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹1250 के साथ ₹250 अतिरिक्त दिए जाएंगे। दीपावली से यह राशि बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह की जाएगी।

सीएम मोहन ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य 2028 तक इस राशि को ₹3000 मासिक तक ले जाना है। यह योजना 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए है। इससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

दीवाली से मिलेगे 1500 रूपए

एमपी के सीएम ने कहा कि, हमने जो कहा है, उसे पूरा करके दिखाएंगे। भाजपा कहती है तो करती है। यह योजना पहले ₹1000 से शुरू हुई थी, फिर ₹1250 हुई, और अब दीपावली से इसे ₹1500 किया जाएगा। आने वाले वर्षों में इसे ₹3000 तक ले जाया जाएगा। सरकार 2028 तक लाड़ली बहना योजना की राशि को चरणबद्ध तरीके से ₹3000 प्रति माह तक पहुंचाने के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है।

महिलाओं में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश भर में लाखों लाड़ली बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले को महिला हितों के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी नीति के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : MP News : एमपी में महिलाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें