MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा! एमपी में 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा! एमपी में 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा! एमपी में 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सौंसर स्थित जामसांवली हनुमान मंदिर में हनुमानलोक के पहले चरण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हनुमानलोक केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार और पर्यटन का भी बड़ा माध्यम बनेगा।

हनुमानलोक से बढ़ेगी आस्था और रोजगार

सीएम ने कहा कि हनुमानलोक में भगवान हनुमान की लीलाओं का आकर्षक वर्णन होगा, जिससे देशभर के श्रद्धालु यहां आकर्षित होंगे। रामनवमी के अवसर पर लोकार्पण करना रामराज्य के प्रति आस्था का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण की घोषणा भी की, जिसमें पर्यटन और रोजगार से जुड़े नए विकल्प विकसित किए जाएंगे।

पांढुर्ना में करोड़ों के निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने पांढुर्ना जिले में कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें जिला पंचायत भवन, जल प्रबंधन परियोजना, जाम नदी पर पुल, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर कार्यालय का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले की कई वर्षों से लंबित आवश्यकताएं अब पूरी की जाएंगी।

किसानों को दिन में बिजली का लाभ

डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत अब किसानों को दिन के समय खेतों में बिजली मिलेगी। इससे किसानों को रात में खेत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री और पांढुर्ना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

2.5 लाख लोगों को रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अब तक 70 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं। अकेले बिजली मंत्रालय में 50 हजार और स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। आने वाले समय में ढाई लाख नियुक्तियां दी जाएंगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

506 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम ने छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में 506 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जामसांवली हनुमान मंदिर अब भव्य रूप में तैयार होगा। शहर को रामनवमी पर्व के अवसर पर सजाया गया, जिससे ऐसा लग रहा था जैसे रामराज्य आ गया हो।

सांसद की यूनिवर्सिटी की मांग

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंच से सीएम के सामने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की मांग रखी। सीएम ने जवाब दिया कि छिंदवाड़ा को दोनों हाथों से विकास दिया जा रहा है और जो भी मांग होगी, उसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, विधायक और अन्य नेता भी मंचासीन थे।

सीएम की घोषणाएं

जामसांवली में 10 बिस्तरों वाला अस्पताल

पांढुर्ना में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम

पांढुर्ना में महिला थाने का निर्माण

सौंसर में कृषि विज्ञान केन्द्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से आस्था, पर्यटन, रोजगार और सामाजिक विकास में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में 1 अप्रैल से टोल बढ़ने वाला, सालाना पास की कीमत में भी होगी बढ़ोतरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें