MP News: मध्यप्रदेश में किसानों पर बढा कर्ज का बोझ, प्रत्येक किसान परिवार पर ₹74,420 कर्ज
MP News: मध्यप्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है। संसद में प्रस्तुत ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के प्रत्येक किसान परिवार पर औसतन ₹74,420 का कर्ज है। यह आंकड़ा राज्य के ग्रामीण अर्थतंत्र और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को स्पष्ट करता है।
खेती महंगी, आमदनी कम
मध्यप्रदेश में खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।बीज, खाद, डीजल और मजदूरी के बढ़ते दामों ने उत्पादन खर्च को काफी ऊंचा कर दिया है। वहीं फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसानों की आमदनी सीमित रह गई है।
अन्य राज्यों की तुलना में स्थिति
रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ राज्यों में किसानों पर कर्ज का स्तर इससे भी अधिक है।
आंध्र प्रदेश – ₹2,45,000 (औसत), हरियाणा– ₹1,88,000, तेलंगाना – ₹1,52,000,कर्नाटक – ₹1,45,000,पंजाब-₹2,03,000 हालांकि मध्यप्रदेश इन राज्यों से कम है, फिर भी किसानों पर बढ़ता कर्ज एक गंभीर आर्थिक संकेत है।
केसीसी के तहत बढ़ा ऋण वितरण
कृषि मंत्री द्वारा संसद में बताया गया कि 30 सितंबर 2025 तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत बड़े पैमाने पर ऋण वितरण किया गया है। प्रदेश में करोड़ों किसानों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।सरकार का दावा है कि ब्याज अनुदान और सब्सिडी योजनाओं के जरिए किसानों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें; Satna News: सतना में स्वास्थ्य भवन निर्माण विवाद, गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









