MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ई-बस सेवा, इंदौर से कई शहरों के लिए 26 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ई-बस सेवा, इंदौर से कई शहरों के लिए 26 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ई-बस सेवा, इंदौर से कई शहरों के लिए 26 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू

MP News: मध्यप्रदेश में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ‘अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड’ (AICTSL) की पहली बोर्ड बैठक में इंटरसिटी बस सेवाओं को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया, इसके तहत इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव और महेश्वर के लिए 26 नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द चलाई जाएंगी।

पीएम ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी 150 बसें

केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंदौर को पहले चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं, इन बसों के संचालन के लिए नायता मुंडला ISBT और देवास नाका पर दो डिपो बनाए जा रहे हैं। बसों के आने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ भी किया जा सकता है।

एमपी के 8 शहरों में चलेंगी 972 ई-बसें ! करना पड़ेगा इंतजार

संभाग में भी बसें चलाएगी कंपनी

AICTSL के पुनर्गठन के बाद अब कंपनी पूरे संभाग में बस सेवाएं संचालित करेगी। बैठक में इंदौर-उज्जैन और भोपाल रूट पर पहले से चल रही बसों का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया, इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

निजी बसों के अधिग्रहण पर नहीं हुई चर्चा

बैठक में बसों की संख्या बढ़ाने और सेवाओं को जारी रखने पर जोर दिया गया, लेकिन निजी बसों के अधिग्रहण को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, बताया गया कि इस संबंध में नीति बाद में लाई जाएगी।

500 ई-साइकिल और चार्जिंग स्टेशन की योजना

शहर में 500 इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने के लिए निविदा प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है, इसके साथ ही पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 64 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

बेहतर सुविधाओं पर फोकस

बैठक में यात्रियों के लिए स्मार्ट टॉयलेट जैसी सुविधाएं जल्द शुरू करने पर भी सहमति बनी, इस पूरे प्रोजेक्ट से शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुविधाएं आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें