MP News: फरवरी में किसानों को मिलेगा कोदो-कुटकी बोनस, डिंडोरी में होगा वितरण कार्यक्रम

MP News: फरवरी में किसानों को मिलेगा कोदो-कुटकी बोनस, डिंडोरी में होगा वितरण कार्यक्रम

MP News: फरवरी में किसानों को मिलेगा कोदो-कुटकी बोनस, डिंडोरी में होगा वितरण कार्यक्रम

MP News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि, राज्य सरकार फरवरी माह में कोदो-कुटकी किसानों को बोनस प्रदान करेगी, इसके लिए बाकायदा एक विशेष बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

डिंडोरी में होगा बोनस वितरण कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव ने बताया कि, कोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम डिंडोरी जिले में आयोजित किया जाएगा, फरवरी के शुरुआती दिनों में ही यह कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें किसानों को सीधे बोनस राशि प्रदान की जाएगी.

MP में इस साल से MSP पर होगी कोदो-कुटकी की खरीद, धान की खेती पर मिलेगा बोनस,  पढ़ें डिटेल - MP govt announces to purchase Kodo kutki at MSP from this year

2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसानों के जीवन को संवारने और उनकी आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में काम कर रही है, इसी उद्देश्य से वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया गया है.

हर माह के लिए तैयार है विशेष कैलेंडर

सीएम मोहन यादव ने बताया कि, कृषक कल्याण वर्ष के तहत हर माह का विशेष कैलेंडर तैयार किया गया है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं, फरवरी माह में भी खेती-किसानी से जुड़े कई अहम आयोजन होंगे.

फरवरी में होंगे ये प्रमुख कृषि कार्यक्रम

कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत फरवरी माह में,
• दूसरे सप्ताह में गुलाब महोत्सव का आयोजन
• तीसरे सप्ताह में राज्यस्तरीय एग्रीस्टैक एवं डिजिटल कृषि प्रदर्शनी, जिसमें किसानों की आईडी पंजीयन और योजनाओं को एग्रीस्टैक से जोड़ा जाएगा (निमाड़ क्षेत्र के किसी जिले में)
• अंतिम सप्ताह में ‘कृषि मंथन’ कार्यक्रम, प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में दो बड़े आयोजन

कोदो-कुटकी किसानों के लिए फरवरी खास

मुख्यमंत्री ने कहा कि, फरवरी का पहला सप्ताह कोदो-कुटकी किसानों के लिए सौगात भरा रहेगा, डिंडोरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए बोनस वितरण कर सरकार किसानों की मेहनत को सम्मान देगी.

यह भी पढ़ें : MP News: ई-केवाइसी की धीमी रफ्तार बनी बाधा, प्रदेश में लाखों पात्र परिवारों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें