MP News: जानिए कब आएगी लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त, 1.25 लाख बहनों को मिलेगा लाभ
MP News: मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार की लाडली बहना योजना के तहत अप्रैल माह में 35वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए 1.25 लाख बहनों के खातों में भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब तक करोड़ों बहनों के खातों में 54000 करोड़ से अधिक की राशि भेज चुके हैं।
किस्त आने की संभावित तारीख
शुरुआती चरण में किस्त 5-7 तारीख के बीच आती थी। बाद में इसे 5-10 तारीख कर दिया गया।
अब तीसरी बार 35वीं किस्त के लिए तारीख बदलकर 10-15 अप्रैल के बीच कर दी गई है।
इसका मतलब है कि 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच किसी भी दिन बहनों के खाते में राशि जमा की जा सकती है।
E-KYC अनिवार्यता
लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए E-KYC अनिवार्य है।
यदि आपने अभी तक E-KYC नहीं किया है, तो 35वीं किस्त का लाभ आपके खाते में नहीं आएगा।
E-KYC कैसे कराएं
1. समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट: samagra.gov.in पर जाएं।
2. e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
4. आपके समग्र ID से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
5. आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
CM के संवाद और योजना का महत्व
हर महीने सीएम मोहन यादव किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लाडली बहनों के साथ संवाद करते हैं और किस्त वितरण की घोषणा करते हैं, इस बार स्थान और समय अभी तय नहीं हुआ है, योजना का उद्देश्य मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता देना और सशक्त बनाना है।
यह भी पढ़ें : MP News: 15 साल से अधिक पुरानी 899 बसें सड़क से हटेंगी, हाईकोर्ट ने आदेश को बरकरार रखा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
