MP News: लाडली बहना योजना 2026, फरवरी में आएगी 33वीं किस्त, ऐसे करें चेक

MP News: लाडली बहना योजना 2026, फरवरी में आएगी 33वीं किस्त, ऐसे करें चेक

MP News: लाडली बहना योजना 2026, फरवरी में आएगी 33वीं किस्त, ऐसे करें चेक

MP News: जनवरी 2023 में मध्य प्रदेश में लॉन्च की गई लाडली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं देती, बल्कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होना और आत्मनिर्भर बनने का हौसला भी देती है। अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं को 32 किस्तों में 48,632.70 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

फरवरी 2026 में जारी होगी 33वीं किस्त

प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाएं फरवरी में 33वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये पाने वाली हैं। हालांकि कुछ महिलाओं के खाते में यह राशि नहीं जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।

Ladli Behna Yojana 33rd installment When will come These women will not  receive the 1500- फरवरी में इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त,  सामने आया बड़ा अपडेट

लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें

लाभार्थियों को नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करना होगा। लॉगिन के बाद होमपेज पर फाइनल लिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर जिला, ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करके अपनी स्क्रीन पर लाभार्थी लिस्ट देखें।

किसके लिए लॉन्च की गई थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लॉन्च की गई यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो मध्यप्रदेश की मूल निवासी हैं। योजना के पात्र हैं:
• तलाकशुदा या विधवा महिलाएं
• जिनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपये से कम है
• जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है

किस महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

जिन महिलाओं की उम्र फरवरी महीने में 60 साल या उससे अधिक हो गई है, उनके नाम स्वत: लाभार्थी लिस्ट से कट जाते हैं। 2023 से अब तक हजारों महिलाएं इस योजना से बाहर हो चुकी हैं।

फरवरी में किस तारीख तक आ सकती है 33वीं किस्त

पिछली 32वीं किस्त 16 जनवरी 2026 को जारी हुई थी। आमतौर पर हर माह 7 से 10 तारीख तक किस्त जारी की जाती है। ऐसे में फरवरी में 33वीं किस्त 8 से 16 फरवरी 2026 के बीच आने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने का एलान किया है, जो 2027 तक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े: Rewa News: 15 जनवरी से लापता युवती का शव सेंगरी नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें