MP News: लाडली बहना योजना का बढ़ेगा बजट, महिलाओं को मिलेगी नई राहत
MP News: मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। नए वित्तीय वर्ष में लाडली बहना योजना का बजट बढ़ाकर करीब 20 हजार करोड़ रुपये किया जाएगा। जेंडर बजट के तहत महिलाओं को रोजगार, स्वावलंबन और आर्थिक सहायता में प्राथमिकता मिलेगी।
लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी को बड़ा सहारा
नए वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं से जुड़े खर्च को जेंडर बजट के रूप में पेश करेगी। लाडली बहना योजना के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है, जबकि वर्ष 2025-26 में यह राशि 18,669 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रोजगार और आत्मनिर्भरता पर विशेष फोकस
महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए लखपति दीदी योजना को मजबूती दी जाएगी। आने वाले समय में लगभग 50 हजार पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। नारी सशक्तिकरण मिशन को गति देकर महिलाओं को उद्योग, स्वरोजगार और व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। युवाओं को भी स्वरोजगार और गौपालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
स्व-सहायता समूह और आजीविका मिशन का विस्तार
स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उनके उत्पादों की बिक्री के लिए ई-मार्केट और हाट-बाजारों में विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत, ग्रामीण और नगरीय विकास विभागों को बजट दिया जाएगा। साथ ही आजीविका मिशन के विस्तार और स्वनिधि योजना के तहत छोटे ऋण सरकार की गारंटी पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़े: Rews News: रीवा में पतंग बनी मौत का कारण, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










