MP News: 11 विधायकों समेत 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, मीडिया पैनलिस्ट भी शामिल

MP News: 11 विधायकों समेत 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, मीडिया पैनलिस्ट भी शामिल

MP News: 11 विधायकों समेत 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, मीडिया पैनलिस्ट भी शामिल

MP News: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता शामिल हैं। इनमें 11 वर्तमान विधायक, 5 पूर्व विधायक, 9 सह मीडिया प्रभारी और 41 मीडिया पैनलिस्ट शामिल हैं, इस नियुक्ति आदेश के अनुसार यह टीम तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी ने पहली बार इतनी बड़ी टीम उतारकर अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी की है।

11 वर्तमान विधायकों को जिम्मेदारी

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्त वर्तमान विधायकों की सूची,
1. अर्चना चिटनीस
2. कुंवर सिंह टेकाम
3. उषा ठाकुर
4. गौरव पारधी
5. नीरज सिंह लोधी
6. संदीप जायसवाल
7. संतोष वरकड़े
8. दिलीप परिहार
9. संजय शाह
10. डॉ. योगेश पंडाग्रे
11. छाया मोरे

5 पूर्व विधायकों को स्थान

प्रदेश प्रवक्ता टीम में शामिल पूर्व विधायकों की सूची:
1. कलसिंह भाबर
2. यशपाल सिंह सिसोदिया
3. घनश्याम पिरोनिया
4. रामलाल रौतेल
5. राजेन्द्र भारती

अन्य नियुक्तियां

इसके अलावा कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों और मीडिया प्रभारी को भी जिम्मेदारी दी गई है:
• डॉ. सनवर पटेल, वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष
• डॉ. हितेश वाजपेयी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी
• पंकज चतुर्वेदी
• डॉ. गुलरेज शेख
• रूप पमनानी
• विवेक गुप्ता
• डॉ. दुर्गेश केसवानी
पार्टी ने इस टीम के गठन से यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में BJP का पक्ष मजबूती से रखा जा सके और मीडिया और जनसंपर्क में प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : MP News: 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ा आर्थिक लाभ, 35 साल की सेवा पर भी वेतन वृद्धि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें