MP News: इंदौर में भीषण आग से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

MP News: इंदौर में भीषण आग से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

MP News: इंदौर में भीषण आग से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

MP News: इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र के पास ब्रजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग ईवी कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी और तेजी से घर में फैल गई, जिससे एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

कार में लगी आग ने घर को चपेट में लिया

जानकारी के मुताबिक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। कुछ ही समय में आग की लपटें घर तक पहुंच गईं और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखे सामान के साथ आग तेजी से फैलती चली गई। परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

बताया जा रहा है कि मकान में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग पहुंचने के बाद सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे। एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। करीब 15 सिलेंडरों में से 4 में धमाके हुए। विस्फोट के कारण घर का एक हिस्सा भी ढह गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सोते समय भड़की आग

घटना मंगलवार रात तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजबाड़ा इलाके में हुई। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठीं और पूरा घर धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन, राशि सेठिया, तनय और टीनू की मौत हो गई। वहीं सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। सभी मृतक एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन और वरिष्ठ नेताओं ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में मौसम ने बदली करवट 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें