MP News: भोपाल में खेल मंत्री के बंगले में मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

MP News: भोपाल में खेल मंत्री के बंगले में मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

MP News: भोपाल में खेल मंत्री के बंगले में मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

MP News: भोपाल में खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवासीय परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंगले के स्टोर रूम का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी कर लिए।

भोपाल में VIP सुरक्षा में बड़ी चूक, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी,  मेडल-मोमेंटो ले उड़े चोर

पुलिस जांच में जुटी

चोरी की यह वारदात टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात 3 अप्रैल को हुई। स्टोर रूम में रखे महत्वपूर्ण मेडल और प्रशस्ति पत्र चोरी हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

मंत्री के बंगले पर चौबीस घंटे गार्ड तैनात रहते हैं, फिर भी चोरी हुई। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: एपीएसयू में बाह्य परीक्षकों की अवैध वसूली का आरोप, प्राचार्य ने कुलसचिव को लिखा पत्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें