MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बंगाल में 38 केस, जाने पर हो सकती है गिरफ्तारी
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल जाने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ वहां कई फर्जी केस दर्ज हैं और गिरफ्तारी के वारंट भी जारी किए जा चुके हैं।

रतलाम में दिया बयान
रतलाम प्रवास के दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ कुल 38 फर्जी केस दर्ज हैं। अगर वे वहां जाते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
पार्टी ने भी रोका
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पार्टी ने भी उन्हें पश्चिम बंगाल जाने से मना किया है। पार्टी का मानना है कि उनके वहां जाने से “नया लफड़ा” खड़ा हो सकता है, जिससे राजनीतिक स्थिति और जटिल हो सकती है।
बंगाल के हालात पर टिप्पणी
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां माफिया और स्मगलर्स का प्रभाव है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे 6 साल तक बंगाल में रहे हैं और “बजरंगबली की कृपा से ही आज जिंदा हैं।”
बीजेपी की जीत का दावा
विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में “प्रहार-2” अभियान की बड़ी सफलता, एनडीपीएस और लूट के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
