MP News: विवादित बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सफाई, कहा – मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

MP News: विवादित बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सफाई, कहा - मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

MP News: विवादित बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सफाई, कहा – मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

MP News: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हालिया बयान को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है, उन्होंने कहा कि, 28 जनवरी को एक निजी शिक्षण संस्था में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके वक्तव्य को काट-छांट कर इस तरह पेश किया गया, मानो वह किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत आरोप हो, जबकि ऐसा नहीं था.

बच्चों के संस्कारों पर केंद्रित था वक्तव्य

मंत्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि, उनका पूरा भाषण बच्चों में अच्छे संस्कारों के महत्व पर आधारित था, उन्होंने कहा कि, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल स्कूल की शिक्षा ही नहीं, बल्कि घर का सकारात्मक माहौल भी उतना ही जरूरी होता है.

Madhya Pradesh minister and bjp leader kailash vijayvargiya controversial  statement on indore water contamination issue list of controversies - गंदे  पानी से हुई मौतों को लेकर की गई टिप्पणी कोई नई नहीं,

घर के वातावरण का बच्चों पर असर

उन्होंने कहा कि, छोटे बच्चे अपना अधिकतर समय घर में बिताते हैं, यदि घर का माहौल सही नहीं होगा, तो शिक्षा का अपेक्षित प्रभाव बच्चों पर नहीं पड़ पाएगा, इसी संदेश को समझाने के लिए उन्होंने कुछ उदाहरण दिए थे।.

भाषण में दिए गए थे दो सामान्य उदाहरण

मंत्री ने बताया कि, अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने दो सामान्य उदाहरण रखे थे,
पहला उदाहरण था – यदि पालक बच्चों के सामने घर में मित्रों के साथ पार्टी करते हैं, तो उसका बच्चों के संस्कारों पर क्या प्रभाव पड़ता है,
दूसरा उदाहरण था – किसी मंत्री के निकटजनों को मिलने वाले प्रलोभनों और उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता.

किसी व्यक्ति या विभाग पर टिप्पणी नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, वे स्वयं पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं, उनके द्वारा दिए गए उदाहरण नैतिक सीख और सामान्य सामाजिक संदर्भ के लिए थे, न कि किसी व्यक्ति या विभाग विशेष पर टिप्पणी के लिए.

गलत संदर्भ में न लिया जाए बयान

मंत्री ने कहा कि, संभवतः उनके वक्तव्य की भावना को पूरी तरह समझे बिना इसे व्यक्तिगत आरोप के रूप में प्रस्तुत कर दिया गया, उन्होंने साफ किया कि, उनके बयान को किसी अन्य अर्थ या संदर्भ में न लिया जाए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में विधायक का ‘अनोखा सम्मान’, छात्रों को थमाया कटोरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें