MP News: MP बजट में सिंहस्थ की भव्य तैयारी संग शहरों का कायाकल्प: विकास का बड़ा प्लान

MP News: MP बजट में सिंहस्थ की भव्य तैयारी संग शहरों का कायाकल्प: विकास का बड़ा प्लान

MP News: MP बजट में सिंहस्थ की भव्य तैयारी संग शहरों का कायाकल्प: विकास का बड़ा प्लान

MP News: मध्यप्रदेश में प्रस्तुत बजट 2026-2027 में सड़क निर्माण, ग्रामीण विकास और नगरीय अधोसंरचना पर भारी निवेश का प्रावधान किया गया है। पर्यावरण, वन क्षेत्र और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी विशेष राशि तय की गई है।सिंहस्थ की तैयारियों के लिए हजारों करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत कर सरकार ने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा है।

सड़क और ग्रामीण विकास

मप्र में मोहन यादव के नेतृत्व बजट 2026-2027 में  20,900 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। सड़क मरम्मत के लिए 12,690 करोड़ रुपए का प्रावधान है। ग्रामीण कनेक्टिविटी सुधार के लिए 21,630 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 40,062 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

आवास,नगरीय विकास,पर्यावरण और वन क्षेत्र

पीएम आवास योजना के लिए 6,850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नगरीय विकास मद में 21,561 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। वन एवं पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6,151 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। कृषि वानिकी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।

पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था

पुलिस विभाग में 22,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 11,000 नए आवास बनाए गए हैं। 25 हजार टैबलेट के माध्यम से डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से तलाकशुदा पुत्री को परिवार पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

सिंहस्थ महापर्व की तैयारी

सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के लिए अब तक 13,851 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। वर्ष 2026-27 में 3,060 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान प्रस्तावित है। इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन चौड़ीकरण, ग्रीनफील्ड हाईवे और उज्जैन बायपास जैसी परियोजनाओं पर काम किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान यातायात और सुविधाएं बेहतर हो सकें।

यह भी पढ़ें:MP News: मध्यप्रदेश में किसान-महिला-युवा पर बड़ा दांव: जनकल्याण को नई ताकत देता बजट 2026

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें