MP News : एमपी में बजट से ज्यादा कर्ज, सरकार की चिंता बढ़ी
MP News : मध्य प्रदेश की आर्थिक हालत लगातार खराब होती जा रही है। बजट से ज्यादा बढ़ता कर्ज, पेंशन और ब्याज जैसे जरूरी खर्चों में तेजी, और चुनाव के समय की बड़ी-बड़ी घोषणाएं राज्य की वित्तीय स्थिति को और कमजोर बना रही हैं।
एमपी में बजट से ज्यादा कर्ज
मध्य प्रदेश की आर्थिक हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए है, लेकिन उस पर कर्ज इससे ज्यादा यानी 4.21 लाख 74 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। राज्य पर बजट से 708 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। इसके अलावा पेंशन और ब्याज जैसे जरूरी खर्च भी बजट का बड़ा हिस्सा खा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में राज्य के कुल बजट का 21% हिस्सा कर्ज के भुगतान, पेंशन और ब्याज में चला जाता है। यह आंकड़ा अन्य किसी भी विभागीय खर्च से अधिक है। इसके बावजूद सरकार विकास कार्यों को सुचारू बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
सरकार की घोषणाएं नहीं थम रहीं
आर्थिक संकट के बावजूद सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने से पीछे नहीं हट रही। मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘लाड़ली बहना’ योजना के तहत दीपावली से हर बहना को 1500 रुपए देने की घोषणा की है, जिससे राज्य पर करोड़ों रुपए का मासिक खर्च और बढ़ जाएगा। इसके अलावा, नए पदोन्नति नियमों के तहत शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ वेतनमान देने का दायित्व भी राज्य पर आएगा।
बजट से ज्यादा कर्ज की स्थिति
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य ने 4,21,032 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, लेकिन राज्य पर कुल कर्ज इससे ज्यादा होकर 4,21,740 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हाल ही में राज्य सरकार ने दो किश्तों में 4,500 करोड़ रुपए का नया कर्ज भी लिया है, जिससे कर्ज का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
यह भी पढ़े : Rewa News : शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, दो स्कूलों में दो-दो प्राचार्य

Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |