MP News: MPESB ने निकाली 2646 पदों पर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए आवेदन शुरू

MP News: MPESB ने निकाली 2646 पदों पर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए आवेदन शुरू

MP News: MPESB ने निकाली 2646 पदों पर भर्ती, नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए आवेदन शुरू

MP News: MPESB ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस संयुक्त भर्ती के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के 1,256 पद सरकारी अस्पतालों में और 954 पद मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। वहीं सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भी इसी परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

पद और सैलरी डिटेल

नर्सिंग ऑफिसर पद लेवल-7 के अंतर्गत आता है, जिसमें 28,700 रुपये वेतनमान निर्धारित है। वहीं सिस्टर ट्यूटर पद लेवल-9 के अंतर्गत है, जिसमें 36,200 रुपये वेतनमान मिलेगा। दोनों पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य है और आवेदन संख्या सुरक्षित रखना जरूरी होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) और रोजगार कार्यालय में पंजीयन भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क की जानकारी

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश के SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इसके अलावा पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। 25 अंक सामान्य विषयों से और 75 अंक नर्सिंग विषय से पूछे जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: हाई कोर्ट ने रद्द किया कलेक्टर का आदेश, बिना सुनवाई किसी संस्था को ब्लैकलिस्ट करना गलत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें