MP News: मैहर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, जमीन के लिए नाती निकला हत्यारा

MP News: मैहर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, जमीन के लिए नाती निकला हत्यारा

MP News: मैहर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, जमीन के लिए नाती निकला हत्यारा

MP News: मैहर जिले के धतुई गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला गीता अग्निहोत्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन हड़पने की नीयत से महिला की बहन के नाती ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। आरोपी गिरफ्तार है।

अकेली बुजुर्ग महिला की घर में हत्या

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के धतुई गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला गीता अग्निहोत्री की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गीता अग्निहोत्री निःसंतान थीं और उनके पति की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह गांव में अकेली रहती थीं, जबकि उनके देवर और भतीजे रीवा में रहते थे और समय-समय पर उनका हालचाल लेते थे।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

31 जनवरी और 1 फरवरी को महिला का फोन नहीं लगने पर देवर का बेटा गांव पहुंचा, जहां घर के आंगन में उनका शव पड़ा मिला। सिर पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान थे। जांच में सामने आया कि मृतका की बहन मानवती अग्निहोत्री की ससुराल भी इसी गांव में है। मानवती के नाती राजकुमार उर्फ मिसरा की नजर गीता अग्निहोत्री के नाम दर्ज करीब 5 एकड़ कृषि भूमि पर थी। जमीन हड़पने के लिए आरोपी पक्ष ने अमरपाटन न्यायालय में मामला दर्ज कर रखा था, जिसमें मृतका का बयान होना था।

 पूछताछ में कबूली हत्या

पुलिस ने संदेह के आधार पर 22 वर्षीय राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह वह गीता अग्निहोत्री के घर गया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और उसने महिला को जमीन पर गिराकर भारी पत्थर से सिर कुचल दिया। झूमा-झटकी में महिला ने उसे दांत से काटा भी था। हत्या के बाद आरोपी महिला की चांदी की पायल और अंगूठी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया सामान और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा में गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही, 3 एएनएम निलंबित

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें