MP News: मैहर में घर से दवाई लेने निकला था युवक, खेत में मिला शव
MP News: मैहर जिले के हनुमान टोला में एक युवक का शव उसके ही खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खेत में मिला शव
मैहर जिले के हनुमान टोला क्षेत्र में एक युवक का शव उसके ही खेत में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हडकंप मच गया| जानकारी के अनुसार सागर मैहर देवी क्षेत्र में सामान बेचने का काम करता था। शनिवार दोपहर वह घर से मैहर बाजार दवाई लेने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
तलाश के दौरान
युवक के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सागर का शव उसके खेत में कैथा के पेड़ से फंदे पर लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आगे की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में शादी से लौट रहा था युवक, हादसे ने छीन ली जिंदगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










