Search
Close this search box.

Rewa News : ओलावृष्टि को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला !

Rewa News : ओलावृष्टि को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

Rewa News : ओलावृष्टि को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला !

Rewa News : रीवा के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने विधानसभा में ठंड एवं ओले से किसानों की हुई शती के आकलन और सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत राशियों की विस्तृत जानकारी दी | राजस्व मंत्री श्री वर्मा जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विगत मार्च अप्रैल 2023 में हुई ओलावृष्टि के साथ वृतीय वर्ष 2023-24 में जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनको 148 करोड रुपए की राहत राशि दी जाएगी |

उल्लेखनीय है की वृतीय वर्ष 2023-24 में ठंड से जिन फसलों को क्षति हुई है उन में कुछ जिला शामिल है जैसे ग्वालियर, रतलाम ,रीवा, मैहर, शहडोल, सीधी जिनमें राशी रुपए 15 लाख 16 हज़ार बांटी गई है और जिला राजगढ़ में रुपए 45 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई |

मध्य प्रदेश में जनवरी 2024 में मुरैना जिले की संबलगढ़ तहसील के 12 गांव में ओले से जिन फसलों को क्षति हुई है उन्हें जिला प्रशासन द्वारा समय तत्काल जल्द ही कार्यवाही कर अन्तर्विभागीय सर्वे द्वारा किया गया गठन जिसमें राजस्व, कृषि, उद्यानिकी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा सर्वे कार्य कराया जाएगा कल 892 हैकटेयर रकबा ओले के कारण प्रभावित हुआ था |

राजस्व मंत्री ने कहा कि कुल 3900 पात्र किसानों को 2 करोड़, 72 लाख राहत राशि दी गयी है एवं 1 हज़ार 205 किसानों को राहत राशि रूपये 1 करोड़ 3 लाख 11 हजार दिया गया है । शेष 2,695 किसानों को राहत राशि रूपये 1 करोड़ 69 लाख का वितरण किया जाना है। राहत राशि वितरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर शीघ्र शेष राशि वितरित की जाएगी |

ओलावृष्टि के मामलों में सर्वे दल का गठन कर जाँच के आधार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2024 से पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में असामयिक वर्षा/ ओलावृष्टि हुई थी | जिला बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिण्डौरी, मण्डला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर में ओलावृष्टि उपरांत जिला प्रशासन द्वारा अंतर्विभागीय दल गठन कर सर्वेकार्य कराया गया है।

Rewa News : ओलावृष्टि को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

Rewa News : राजस्व विभाग द्वारा भी 12 फरवरी 2024 को जिलों को पत्र जारी कर तत्काल सर्वेक्षण हेतु निर्देश दिये है। प्रारंभिक आंकलन अनुसार 34 तहसीलों में 343गाँव प्रभावित हुए है एवं 3701 किसानों की फसल प्रभावित हुई है।सर्वे के बाद नियमानुसार पत्र किसानों को राहत राशि का वितरण किया जायेगा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा होने पर पत्र किसानों को राहत राशि भुगतान की कार्यवाही तत्काल की जाएगी। समय- समय पर राहत राशि में यथोचित वृद्धि कर प्रभावित किसानों को संबल प्रदान किया जाता है। 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर राहत राशि 30 हजार प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 32 हजार प्रति हेक्टेयर की गयी थी |

जिन मदों में 30 हजार प्रति हेक्टेयर से कम राशि प्रावधानित थी, उन मदों में भी अनुपातिक रूप से वृद्धि की गयी थी | केला फसल उत्पादकों/ कृषकों में आर्थिक सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु केला फसल हेतु मानदंडों में संशोधन कर राहत राशि में दुगुनी वृद्धि की गयी है।

विगत 03 वर्षों में विभिन्न योजना शीर्षो में राशि रूपये 1 हजार 8 सौ 20 करोड़ का वितरण सरकार द्वारा किसानों को किया गया है। विगत वर्षों में ओलावृष्टि राहत राशि वितरण में भिण्ड जिले में कुछ अनियमित भुगतान की स्थिति पाई गई थी। कुल 05 पटवारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। इसके अतिरिक्त 19 पटवारियों की विभागीय जांच संस्थित की गई थी। मुरैना जिले में अनियमित भुगतान संबंधी कोई मामला प्रकाश में नहीं है।

इसे भी पढ़ें : MP News : 10 से 13 तारीख तक चलेगा अभियान फाइलेरिया,घर-घर जाके खिलाएंगे दवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें