Rewa News: रीवा के नेहरू नगर में दिनदहाड़े छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से हमला

 Rewa News: रीवा के नेहरू नगर में दिनदहाड़े छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से हमला

 Rewa News: रीवा के नेहरू नगर में दिनदहाड़े छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से हमला

Rewa News: रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर इलाके में दिनदहाड़े छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई।

पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने दूसरे गुट के छात्रों को सड़क पर घेर लिया। इसके बाद लात-घूंसे चलने लगे और स्थिति बेकाबू हो गई।

बेल्ट से हमला गिरने के बाद भी मारपीट

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने बेल्ट निकालकर हमला किया। कुछ छात्र जमीन पर गिर पड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें उठने का मौका नहीं दिया और मारपीट जारी रखी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर आक्रामक युवक नहीं माने।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

नेहरू नगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि छात्रों के बीच बढ़ती आपसी रंजिश और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sidhi News: मध्यप्रदेश विधानसभा में गूंजे सीधी के मुद्दे, मंत्री ने दी कार्रवाई की जानकारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें