Rewa News: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
Rewa News: रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्दी में रविवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से ट्रैक्टर मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
गांव लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्दी निवासी प्रदुमन सिंह सेंगर (पिता विजय सिंह सेंगर) रविवार रात ट्रैक्टर में ट्रॉली लगाकर गांव वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही निवासी विशंभर सिंह की ट्रॉली छोड़ने गए थे। एक ट्रॉली वहां खड़ी करने के बाद वह दूसरी ट्रॉली लेकर गांव की ओर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की मौत
ट्रैक्टर पलटने के कारण ट्रैक्टर मालिक प्रदुमन सिंह सेंगर और चालक वाहन के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया।
गांव में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जारी है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा मे टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर जश्न, सड़कों पर उतरे हजारों क्रिकेट प्रेमी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










