Rewa News: रीवा में युवक के साथ मारपीट, खाने के पैसे खुद देने की बात पर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने

Rewa News: रीवा में युवक के साथ मारपीट, खाने के पैसे खुद देने की बात पर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने

Rewa News: रीवा में युवक के साथ मारपीट, खाने के पैसे खुद देने की बात पर हुआ विवाद, वीडियो आया सामने

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ बाईपास स्थित त्रिदेव ढाबे में सोमवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह पूरा मामला प्रकाश में आया है.

खाने के पैसे देने पर हुआ विवाद

पीड़ित युवक विकास तिवारी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था, तभी वहां पहुंचे वीरेंद्र यादव से उसने अपने खाने के पैसे खुद देने की बात कही, जिससे नाराज होकर वीरेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

भाइयों को बुलाकर की गई मारपीट

आरोप है कि विवाद के दौरान वीरेंद्र ने फोन करके अपने भाइयों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद उन सभी ने मिलकर विकास तिवारी के साथ जमकर मारपीट की और इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, इस मामले को लेकर गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि पुलिस वायरल वीडियो और घटना के संबंध में बारीकी से जांच कर रही है, और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन, विजयादशमी पर दिया शक्ति, साहस और सुरक्षा का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें