Rewa News: सिरमौर सिविल अस्पताल में लापरवाही, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा
Rewa News: रीवा जिले के सिरमौर सिविल अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। समय पर इलाज और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने के कारण एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
नहीं मिला प्राथमिक उपचार
जानकारी के अनुसार, कोलहा गांव निवासी बाल्मिक साकेत ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन तुरंत उन्हें सिरमौर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उनकी उम्मीदें टूट गईं, आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती करने या प्राथमिक उपचार देने के बजाय तुरंत रीवा रेफर कर दिया। सबसे गंभीर बात यह रही कि इस दौरान मरीज को कोई जरूरी चिकित्सा सहायता तक नहीं दी गई।
2 घंटे तक अस्पताल के बाहर तड़पता रहा मरीज
बताया जा रहा है कि उस समय 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। मरीज करीब 2 घंटे तक अस्पताल परिसर के बाहर ही तड़पता रहा। समय पर इलाज और परिवहन न मिलने के कारण आखिरकार उसकी मौत हो गई।
परिजनों का फूटा गुस्सा
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने रोते हुए आरोप लगाया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो उनके पति की जान बच सकती थी, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से बीएमओ डॉ. आनंद पांडेय ने पदभार संभाला है, तब से अस्पताल में अव्यवस्था बढ़ गई है। आए दिन मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है।
कार्रवाई की मांग तेज
इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रिहायशी इलाके में अवैध गोदाम पर छापा, स्कूल के पास मिला खतरनाक सामान, प्रशासन सख्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
