Rewa News: रीवा में सूने घर को बनाया निशाना, लाखो के जेवरात ले उड़े

Rewa News: रीवा में सूने घर को बनाया निशाना, लाखो के जेवरात ले उड़े

Rewa News: रीवा में सूने घर को बनाया निशाना, लाखो के जेवरात ले उड़े

Rewa News: रीवा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है, जहाँ बदमाशो ने सुनसान घर को बनाया निशाना और घर के कीमती सामान सहित लाखो का आभूषण चोरी कर फरार हो गये| पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है|

घर खाली पाकर चोरी की वारदात

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली ठाकुरान गाँव में देर रात बदमाशो ने घर खली पाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया| जानकारी के अनुसार जब घर के मालिक किसी कार्यक्रम में शामिल होने कही गए हुए थे, तभी चोरो ने घर को सुनसान देखकर गेट और शटर का ताला तोड़कर घर में घुसकर कीमती सामान और लाखो रुपयों के सोने के आभूषण पार कर दिए|

घर लौटते ही चोरी का खुलासा  

माकन मालिक जब देर रात अपने घर लौटे तो देखा शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे| आरोपियों को जब किसी के आने की भनक लगी तो वे वहां से भागने लगे| आस-पडोस  के लोग जब पीछा करने लगे तो आरोपियों ने खौफ दिखाने के लिए हवा में 2 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार होने में सफल हुए| इस जल्दबाजी में चोरों ने अपनी बाइक और जुते घटनास्थल में ही छोंड फरार हो गये|

पुलिस जाँच में जुटी

जवा थाना पुलिस वारदात की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची और जाँच शुरू कर दी है| आस-पड़ोस के सीसीटीव फुटेज निकली जा रही है| चोरो को पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा|     रीवा में सूने घर को बनाया निशाना, लाखो के जेवरात ले उड़े

यह भी पढ़ें:  MP News: इंदौर में  KYC न होने से परेशान परिवार को मुख्यमंत्री की मदद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें