Rewa News: रीवा में शादी से लौट रहा था युवक, हादसे ने छीन ली जिंदगी

Rewa News: रीवा में शादी से लौट रहा था युवक, हादसे ने छीन ली जिंदगी

Rewa News: रीवा में शादी से लौट रहा था युवक, हादसे ने छीन ली जिंदगी

Rewa News: रीवा–सिरमौर मार्ग पर शनिवार शाम ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना

रीवा में लौवा सगरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रताप सिंह निवासी करौंदा, बैकुंठपुर के रूप में हुई है। वह रीवा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था और विदाई के बाद अपने गांव लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, चालक फरार

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

 यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में सूने घर को बनाया निशाना, लाखो के जेवरात ले उड़े                                                             

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें