Rewa News: रीवा के बहुरी बांध में ओवरलोड ट्रकों से बड़ा खतरा, ग्रामीणों में फैला दहशत
Rewa News: चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरी बांध गांव में वेयरहाउस तक जा रहे ओवरलोड ट्रकों से ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। एक ट्रक के टकराने से गांव का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत और ट्रकों पर रोक नहीं लगी तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त हुआ गांव का प्रवेश द्वार
चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरी बांध गांव में नवनिर्मित वेयरहाउस तक धान भंडारण के लिए लगातार ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही हो रही है। ये ट्रक गांव के मुख्य प्रवेश द्वार से होकर गुजरते हैं। बीती शाम एक ओवरलोड ट्रक प्रवेश द्वार से टकरा गया, जिससे गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यह प्रवेश द्वार ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन गया है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं। शासकीय कार्य का हवाला देकर ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं, जिससे गेट कमजोर हो चुका है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। वेयरहाउस संचालक ने गेट की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।
बड़े हादसे की आशंका
गांव में दहशत का माहौल है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के दौरान कभी भी गेट गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वेयरहाउस संचालक की मनमानी और प्रशासन की लापरवाही से ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई और ओवरलोड ट्रकों पर रोक नहीं लगी, तो वे वेयरहाउस की ओर जाने वाले ट्रकों को रोकने के लिए धरना देंगे।
यह भी पढ़े: Mauganj News: मऊगंज में प्रशासन के सामने महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










