Rewa News: रीवा शिखा मिश्रा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, सियासी कनेक्शन पर उठे सवाल

Rewa News: रीवा शिखा मिश्रा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, सियासी कनेक्शन पर उठे सवाल

Rewa News: रीवा शिखा मिश्रा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, सियासी कनेक्शन पर उठे सवाल

Rewa News: रीवा के बहुचर्चित शिखा मिश्रा सुसाइड केस में सामने आए ऑडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। सुसाइड से पहले मृतका के पति विकास पांडेय और उनकी मां के बीच हुई बातचीत में विकास भावुक होकर मानसिक पीड़ा जाहिर करते सुनाई देते हैं, करीब पांच मिनट तक रोते हुए उनकी आवाज ने इस केस को और संवेदनशील बना दिया है, हालांकि वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

सियासी कनेक्शन से मामला हुआ हाईप्रोफाइल

मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पूर्व निज सहायक पुष्पेंद्र गौतम का नाम सामने आने के बाद यह केस हाईप्रोफाइल हो गया है, विकास और पुष्पेंद्र के बीच हुई कथित पांच ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में दबाव और धमकी जैसे आरोप सामने आए हैं, जिससे कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

25 जनवरी को मिला था शव

मामला रीवा के सामान थाना क्षेत्र का है, जहां 25 जनवरी की रात संजय नगर में शिखा मिश्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे शुरुआत से ही घटना संदिग्ध बनी रही, घटना के समय पति सतना में मौजूद थे, जबकि शादी को महज एक साल ही हुआ था।

परिजन लगा रहे गंभीर आरोप

घटना के एक महीने बाद शिखा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सास अभी फरार बताई जा रही हैं, परिजनों का आरोप है कि शिखा लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना झेल रही थीं।

जांच और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

वायरल ऑडियो और कॉल डिटेल्स सामने आने के बाद पुलिस जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, देवतालाब कॉलेज में कार्यरत शिखा की मौत के बाद अब उनके कार्यस्थल के माहौल को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

CBI जांच की मांग

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच जरूरी है, संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

परिवार और इलाके में डर का माहौल

मामले के हाईप्रोफाइल होने के कारण इलाके में भी डर का माहौल बना हुआ है। पड़ोसियों का दावा है कि घटना के बाद बाहरी लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई थी, वहीं परिवार का कहना है कि उनके अपने लोग जेल में हैं और घर पर ताला लगा हुआ है, जिससे पूरा परिवार संकट में है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा NH-39 पर चक्का जाम, युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों का विरोध प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें