Rewa News: रीवा में “प्रहार-2” अभियान की बड़ी सफलता, एनडीपीएस और लूट के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Rewa News: रीवा शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार-2” अभियान के तहत अमहिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस और लूट के मामलों में फरार चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रीवा, सतना और मऊगंज समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को 11 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी विकास साहू अपने साथी इमरान शाह उर्फ इब्बू के साथ बंधान मोहल्ला के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
नशीली कफ सिरप का नेटवर्क उजागर
पूछताछ में आरोपी विकास साहू (27) निवासी निपनिया ने बताया कि वह अपने साथी इमरान शाह (26) निवासी बड़ी दरगाह के साथ मिलकर नशीली कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करता था। इमरान यह सिरप प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से लाकर रीवा में सप्लाई करता था, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इमरान शाह उर्फ इब्बू पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।
11 लाख का सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपए नकद, दो टच स्क्रीन मोबाइल और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी गई है, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप का खुलासा, लग्जरी कार से 285 सीसी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
