Rewa News: रीवा जिले में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Rewa News: रीवा जिले में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Rewa News: रीवा जिले में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Rewa News: रीवा जिले के लोही गांव में सोमवार दोपहर 60 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह गांव बिछिया थाना क्षेत्र में आता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पुलिस के अनुसार महिला का शव धड़ से अलग अवस्था में मिला है, जबकि उसका सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पड़ोसियों से मिली सूचना

लीला पटेल की बेटी नीता पटेल ने बताया कि उनकी मां घर में अकेली रहती थीं और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पड़ोस से सूचना मिलने के बाद वह तुरंत घर पहुंचीं। आरोपियों ने उनके मां का सिर काटकर ले जाने की बात कही है। नीता ने पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की।

सभी पहलुओं पर जांच जारी

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संभावित सुराग जुटाने और घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की कोशिश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के मनगवां क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति पर असर, प्रशासन ने दी स्पष्टता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें