Rewa News: रीवा NH-39 पर चक्का जाम, युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों का विरोध प्रदर्शन
Rewa News: रीवा जिले के नेशनल हाईवे-39 स्थित बदवार में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए, आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 2 घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रताड़ना से परेशान था युवक
मृतक की पहचान कमलेश पाल के रूप में हुई है, जिसने एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया, इसी को लेकर परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
25 लोगों पर केस दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 25 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि 4 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।
एक महीने पुरानी घटना से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले मृतक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसकी एक उंगली कट गई थी। उस मामले में भी कार्रवाई में देरी से परिजन पहले से ही नाराज थे, इसी वजह से यह विरोध और ज्यादा उग्र हो गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
थाना प्रभारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: महुआ बीनने गए भाई-बहन पर आकाशीय बिजली गिरी, मौके पर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
