Rewa News: रीवा के सरकारी स्कूल में छात्र से पंखा चलवाने का विवाद, कलेक्टर ने DEO को फटकारा
Rewa News: रीवा के त्योंथर क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला पनासी में मंगलवार को छात्र से पंखा चलवाने का मामला सामने आया। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में प्रिंसिपल वर्षा मांझी कुर्सी पर बैठी हैं और उनके कानों में ईयरफोन लगे हैं। पास ही खड़ा छठवीं क्लास का छात्र हाथ में पंखा पकड़े हवा कर रहा है।

कलेक्टर ने DEO को फटकारा
मामले के तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रामराज मिश्रा को फटकार लगाई और स्कूल में जांच कराने के निर्देश दिए, डीईओ रामराज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो स्कूल जाकर छात्रों से बातचीत करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
छात्र परिजन की प्रतिक्रिया
छात्र के परिजन ने कहा कि वे गरीब और पिछड़े समाज से आते हैं, इसलिए डर के कारण शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
ABVP ने कार्रवाई की मांग की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रिंसिपल और DEO पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक पीएन पांडे ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के सगरा में शराबी पति ने पत्नी की चाकू से हत्या, बेटी के सामने हुई वारदात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
