Rewa News: धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अवैध धान खरीदी पर दी चेतावनी

Rewa News: धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अवैध धान खरीदी पर दी चेतावनी

Rewa News: धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अवैध धान खरीदी पर दी चेतावनी

Rewa News: रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है, धान खरीदी शुरू होते हीं प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ मोड अपना लिया है, खरीदी सीजन के पहले हीं हफ्ते में गुरूवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने करहिया मंडी स्थित सेवा सहकारी समिति खैरी क्रमांक – 1 का औचक निरीक्षण किया, उनके निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक से लेकर तुलाई व्यवस्था तक हर बिंदु की बारीकी से जांच की गई.

किसानों ने रखी अपनी बात

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सबसे पहले किसानों से सीधे बात की और पूछा कि, खरीदी प्रक्रिया में उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, किसानों ने तुलाई की गति, बोरे उपलब्धता और लाइन प्रबंधन को लेकर अपनी बातें रखीं, कलेक्टर ने मौके पर हीं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, धान बेचने आए वास्तविक किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

अवैध धान खरीदी पर सख्त चेतावनी

किसानों से उनकी समस्याएं पूछने के बाद उन्होंने अवैध धान खरीदी पर सख्त चेतावनी दी, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, बिचौलियों, कोचियों या किसी भी बाहरी माध्यम से धान खरीदी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि, हर केंद्र की सतत निगरानी हो, सूचना तंत्र मजबूत रखा जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तत्काल बिना देरी के जिला प्रशासन को भेजी जाए.

अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तुलाई व्यवस्था, परिवहन, स्टॉक पंजीयन और किसानों की एंट्री प्रक्रिया की भी जाँच की, इसके अलावा अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि, खरीदी की प्रत्येक प्रक्रिया चेकिंग, तुलाई, रसीद यह सब कुछ निर्धारित समय सीमा और पारदर्शी तरीके से हो, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि, इस औचक कार्रवाई के बाद जिले के अन्य केन्द्रों पर भी सख्ती बढ़ाने का प्रयास है, प्रशासन का लक्ष्य है कि, पूरे सीजन में खरीदी प्रक्रिया बिना किसी अवैध गतिविधि के हो और किसानों को कोई समस्या न हो.

यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन की समीक्षा बैठक, पोषण, सुरक्षा और सशक्तिकरण में सुधार के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें