Rewa News : फिल्म ‘फुले’ पर विवाद, ब्राह्मण समाज का विरोध तेज

Rewa News : फिल्म 'फुले' पर विवाद, ब्राह्मण समाज का विरोध तेज

Rewa News : फिल्म ‘फुले’ पर विवाद, ब्राह्मण समाज का विरोध तेज

Rewa News : निर्देशक अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘फुले’ को लेकर देश भर में विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जीवन यात्रा पर आधारित इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म पर रोक लगाने के बाद दिए गए अनुराग कश्यप के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है।

भोपाल के बाद अब रीवा में प्रदर्शन

फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाए जाने के बाद अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी, लेकिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज इस बयान से संतुष्ट नहीं है और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया गया है।

शनिवार को भोपाल में हुए विरोध के बाद अब रविवार को रीवा में प्रदर्शन की योजना है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ अभियान को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।

फिल्म पर बनी असमंजस की स्थिति

समाज द्वारा विरोध जताने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। पुष्पेंद्र मिश्रा ने घोषणा की है कि रीवा के सार्वजनिक शौचालयों पर अनुराग कश्यप की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इस अभियान की शुरुआत भोपाल से शनिवार को कर दी गई है।

फिल्म ‘फुले’ की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां कुछ वर्ग इसे सामाजिक सुधारकों की प्रेरक गाथा मानते हैं, वहीं कुछ समुदाय इससे आहत महसूस कर रहे हैं। अनुराग कश्यप की ओर से माफी के बावजूद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़े : MP News : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें