Rewa News: विंध्य क्षेत्र के रीवा हवाई अड्डे का विकास, अब एयरबस-320 विमानों की होगी उड़ान
Rewa News: विंध्य क्षेत्र की हृदयस्थली रीवा अब हवाई यात्रा में बड़े बदलाव की दिशा में अग्रसर है, क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में सफल शुरुआत के बाद इसे राष्ट्रीय और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है, भोपाल, दिल्ली और इंदौर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब एयरबस-320 जैसे बड़े विमानों की उड़ान की योजना बनाई जा रही है.
अतिरिक्त भूमि आवंटन और प्रशासनिक तैयारी
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आयुक्त विमानन ने प्रदेश सरकार को 140 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटन हेतु औपचारिक पत्र प्रेषित किया है, यह कदम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के बीच 17 मई 2023 को हुए समझौते का अगला चरण है.

रनवे विस्तार और बड़ी उड़ानों की क्षमता
वर्तमान में रीवा विमानतल का रनवे लगभग 1800 मीटर लंबा है, एयरबस-320 जैसे बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और उड़ान के लिए रनवे की लंबाई 2300 मीटर की जाएगी, इस विस्तार से विमानतल की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी, बड़े विमानों की क्षमता, तेज गति और लंबी दूरी की उड़ानें रीवा को व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक निवेश के नए द्वार तक पहुँचाने में मदद करेंगी.
रीवा के विकास में नई उड़ान
वर्तमान में रीवा से उड़ने वाले एटीआर-72 विमानों में केवल 70-72 यात्री यात्रा कर सकते हैं, एयरबस-320 में एक साथ 150 से 180 यात्री यात्रा कर सकेंगे, इसका मतलब है कि, रीवा विमानतल अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का केंद्र बन सकता है, इस विस्तार से विंध्य क्षेत्र के आर्थिक, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा, बड़े विमानों की उड़ान से व्यापार और निवेश में वृद्धि होगी, क्षेत्रीय लोगों को तेज़, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक हवाई सेवा उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, AI आधारित प्रश्नपत्र होंगे हाईटेक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









