Rewa News: इटौरा बायपास का डायवर्सन बना खतरा, 3 फीट ऊंचा ब्रेकर बना हादसों की वजह
Rewa News: रीवा के इटौरा बायपास पर जारी निर्माण कार्य के चलते पिछले डेढ़ महीने से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सिरमौर रोड और मनगवां रोड की ओर जाने वाले वाहनों को अस्थायी मार्ग से निकाला जा रहा है। लेकिन इस डायवर्सन मार्ग पर बनाया गया करीब 3 फीट ऊंचा ब्रेकर अब वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है।
प्रशासनिक लापरवाही उजागर
रीवा के इटौरा बायपास पर जारी निर्माण कार्य के चलते पिछले डेढ़ महीने से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह ब्रेकर इंजीनियरिंग की भारी लापरवाही का परिणाम है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेतक नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। हाल के दिनों में कुछ वाहनों के फिसलने और पलटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
हादसे को आमंत्रण
अधिवक्ता बीके माला ने बताया कि जिस मार्ग को डायवर्सन के रूप में उपयोग किया जा रहा है, वहां असामान्य रूप से ऊंचा ब्रेकर बना दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह ट्रैफिक कंट्रोल का तरीका नहीं, बल्कि हादसे को न्योता देने जैसा है। प्रशासन को तत्काल निरीक्षण कर संशोधित कार्रवाई करनी चाहिए।”
वाहन नीचे से टकरा रहे
स्थानीय निवासी रमेश पटेल ने बताया कि दोपहिया वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो गया है। कई बार गाड़ी नीचे से टकरा जाती है, जिससे नुकसान भी हो रहा है। आसपास के लोगो ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक है। हर दिन डर बना रहता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए|
तत्काल सुधार की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ब्रेकर की ऊंचाई मानक के अनुरूप कम कर उसे समतल किया जाए। साथ ही उचित संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि डायवर्सन के नाम पर लोगों की जान जोखिम में न डाली जाए।
यह भी पढ़ें: Rewa News: MP-UP बॉर्डर में खाद्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस ढाबा पकड़ा गया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









