Rewa News: रीवा के सगरा में शराबी पति ने पत्नी की चाकू से हत्या, बेटी के सामने हुई वारदात

Rewa News: रीवा के सगरा में शराबी पति ने पत्नी की चाकू से हत्या, बेटी के सामने हुई वारदात

Rewa News: रीवा के सगरा में शराबी पति ने पत्नी की चाकू से हत्या, बेटी के सामने हुई वारदात

Rewa News: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान दीपक मिश्रा ने अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से हमला किया। घटना के समय उनकी बड़ी बेटी दिशा भी मौजूद थी और उसने अपनी मां पर यह हमला अपनी आंखों के सामने होते देखा।

Rewa Woman Murdered by Drunk Husband in Front of Daughter | Sharabi Pati  Hatya

महिला की मौत और अस्पताल में इलाज

घायल महिला शिखा मिश्रा को गंभीर स्थिति में संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, सगरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति दीपक मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे इलाके में लगातार दबिश दे रही है।

घरेलू विवाद और शराब के नशे का मामला

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना घरेलू विवाद और आरोपी के शराब पीने की आदत से जुड़ी हुई है, पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

सोशल मीडिया विवाद

एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि आरोपी का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके अलावा पत्नी के इंस्टाग्राम का इस्तेमाल भी विवाद का कारण बना। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना का किया उद्घाटन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें