Rewa News: रीवा में नशे में धुत बेटे ने की माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में नशे में धुत बेटे ने की माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में नशे में धुत बेटे ने की माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| जहाँ एक पुत्र शराब के नशे में  कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी माँ की हत्या कर दी | इलाके में इस घटना से हडकंप मच गया| पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है|

शराब के नशे में वारदात     

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है| जहाँ जानकारी के अनुसार पहले से ही परिवारिक माहौल तनावपूर्ण था | जहाँ पड़ोस में चल रहे विवाद के बीच बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर पंहुचा और किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुइ| जिससे गुस्से में आकार आरोपी बेटे ने माँ के ऊपर टांगे से हमला कर दिया| हमला इतना गंभीर था की पीडिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई|

पुलिस की सख्त कार्रवाई                                   

घटना की सूचना मिलते ही जवा पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| यह पूरा घटनाक्रम 8 फ़रवरी का है| पुलिस ने बीती देर रात मामला का खुलासा किया |

जवा थानाप्रभारी कमलेश साहू ने बताया की प्रारंभिक जाँच में सामने आया है आरोपी गुलाब साहू शराब के नशे में अपनी माँ सुंदरिया देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया | आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है| पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है|

यह भी पढ़ें:MP News: मध्यप्रदेश में किसानों पर बढा कर्ज का बोझ, प्रत्येक किसान परिवार पर ₹74,420 कर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें