Rewa News: रीवा में रूम हीटर से घर में आग, बाल-बाल बचा परिवार
Rewa News: रीवा में एक घर में रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर परिवार को छत के रास्ते बाहर निकलना पड़ा। घटना में घर का काफी सामान जल गया।
अचानक उठीं लपटें, मच गई अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, सुन्दर नगर निवासी शिवेंद्र तिवारी के घर में रूम हीटर चल रहा था। इसी दौरान बिजली की गड़बड़ी से अचानक आग लग गई। कमरे में लगी आग तेजी से फैल गई और अंदर रखा सामान उसकी जद में आ गया, जिससे घर में अफरातफरी मच गई। आग और धुएं से हालात बिगड़ते देख परिवार के लोग ने सूझबूझ दिखाते हुए छत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मदद करने लगे।
लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान
आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, आईफोन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जल गया। शुरुआती अनुमान में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है| घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जाँच शुरू कर दी
मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बिजली से संबंधित खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद सुंदर नगर इलाके में लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय नागरिकों से बिजली उपकरणों का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी रखने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में स्पोर्ट्स बाइक स्टंट पर पुलिस का शिकंजा, 20 से ज्यादा वाहनों पर चालान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










