Rewa News: रीवा में अंतिम मतदाता सूची जारी, 44 हजार नाम हुए कम
Rewa News: रीवा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में 13,71,251 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 13,27,305 रह गए हैं। यानी पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग 44 हजार नाम सूची से हटाए गए हैं।
निर्वाचन आयोग निर्देश में प्रकाशन
1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए यह सूची तैयार की गई है। इसका प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार किया गया। जिले की छह विधानसभा सीटें — 68 सिरमौर, 69 सेमरिया, 70 त्योंथर, 73 मनगवां, 74 रीवा और 75 गुढ़ — की सूचियों का विधिवत प्रकाशन किया गया। कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची की प्रतियां सौंपीं।
पुरुष 6.99 लाख, महिला 6.27 लाख
अंतिम सूची के मुताबिक जिले में कुल 13,27,305 मतदाताओं में 6,99,380 पुरुष और 6,27,919 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 6 दर्ज की गई है। जिले का जेंडर रेशियो 898 है। मतदान प्रक्रिया के लिए जिले में कुल 1707 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
मनगवां में सबसे अधिक, रीवा में सबसे कम
विधानसभा वार आंकड़ों में मनगवां क्षेत्र में सबसे अधिक 2,44,083 मतदाता दर्ज हुए हैं, जबकि रीवा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,01,294 मतदाता हैं। हालांकि कम संख्या के बावजूद रीवा में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक मानी जा रही है।
विधानसभा वार मतदाता संख्या:
सिरमौर – 2,21,394
सेमरिया – 2,20,642
त्योंथर – 2,12,733
मनगवां – 2,44,083
रीवा – 2,01,294
गुढ़ – 2,27,159
4 नवंबर से चला विशेष अभियान
मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में मतदाता सूची के अद्यतन के लिए 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि मृत या स्थायी रूप से पलायन कर चुके व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी सूची में अपना नाम सत्यापित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में यूजीसी मुद्दे पर कांग्रेस में अलग-अलग सुर, संगठन के भीतर बढ़ी हलचल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









