Rewa News: रीवा में नए यूजीसी नियम समर्थन में 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

Rewa News: रीवा में नए यूजीसी नियम समर्थन में 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

Rewa News: रीवा में नए यूजीसी नियम समर्थन में 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

Rewa News: रीवा में यूजीसी के नए नियम के समर्थन में सोमवार को एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर सड़क पर बैठ गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। उस समय कलेक्टर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी।

कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग      

रीवा में यूजीसी के नए नियम के समर्थन में सोमवार को एससी, एसटी और ओबीसी संगठनों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन उग्र हो गया| प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। अपर कलेक्टर और एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी कलेक्टर से सीधे चर्चा पर अड़े रहे। समझाइश के प्रयासों के बावजूद सहमति नहीं बन सकी।

करीब पांच घंटे रहा सड़क जाम

मुख्य सड़क पर बैठने के कारण लगभग पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जाम में यात्री, स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोग फंसे रहे। कई वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,  और एम्बुलेंस भी उसी कतार में फसी रही,जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

 पुलिस तैनात, वीडियो वायरल     

कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

300 उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज  

प्रशासन के मुताबिक प्रदर्शन में करीब 400 लोग शामिल थे| इनमे से 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियो पर आज मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस विडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान कर रही है| सिएसपी राजीव पाठक ने जानकारी दी की स्थिति गंभीर थी,उपद्रवियों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी| यह भी कहा की आम आदमी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है|

यह भी पढ़ें:Sidhi News: सोनबरसा टोल प्लाजा पर सख्त कार्रवाई, 200 से ज्यादा चालान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें