Rewa News: रीवा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश
Rewa News: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 31 लाख 36 हजार 478 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, स्कूटी, नकद राशि, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई हैं।
शिकायत से खुला पूरा मामला
23 फरवरी 2026 को ग्राम बड़ौखांद निवासी 49 वर्षीय कौशल प्रसाद तिवारी ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि “WYDENALGO TRADE” नामक कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों और नकद माध्यम से कुल 31,36,478 रुपये जमा करा लिए। कुछ समय बाद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। खुद को ठगा महसूस करने पर फरियादी ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
शिकायत दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना चोरहटा की संयुक्त टीम बनाई गई।टीम ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर रीवा और इंदौर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें शामिल हैं— टाटा नेक्सॉन कार (लगभग 15 लाख रुपये कीमत),टीवीएस जुपिटर स्कूटी (लगभग 1 लाख रुपये कीमत),51,300 रुपये नकद,14 मोबाइल फोन,3 नोट गिनने की मशीन (दो बड़ी, एक छोटी) इन बरामद वस्तुओं से गिरोह की गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा रहा है।
पुलिस जाँच में जुटी है
गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह संगठित तरीके से लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देता था और बाद में रकम हड़प लेता था। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी का मामला है। गिरोह के अन्य सदस्यों और लेन-देन से जुड़े खातों की जांच की जा रही है। संभावना है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में पुजारी हत्या मामले में ग्रामीण यांत्रिकी कर्मी आरोपी कामता केवट बर्खास्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









