Rewa News: रीवा में गैस संकट! एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, महिलाएं घंटों इंतजार के बाद लौटीं खाली हाथ
Rewa News: रीवा शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अव्यवस्था सामने आ रही है, अजगरहा स्थित पापुलर गैस एजेंसी के बाहर रविवार सुबह 4 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई, बड़ी संख्या में महिलाएं और उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाया और उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा, खास बात यह है कि प्रशासन जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है.

सुबह से कतार में खड़ी रहीं महिलाएं
एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है, कई महिलाएं सुबह-सुबह अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचीं, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल सकी, महिलाओं का कहना है कि कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई और उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा.
सर्वर डाउन, ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी
गैस एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से हो चुकी है और जिन्हें कूपन मिला है, केवल उन्हीं को सिलेंडर दिया जा रहा है, वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों को गैस मिलने में दिक्कत हो रही है.
जुगाड़ वालों को मिल रही गैस?
कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों का ‘जुगाड़’ है, उन्हें एजेंसी से अलग ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहकर भी गैस से वंचित रह जाते हैं, इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है, यह समस्या सिर्फ अजगरहा की पापुलर गैस एजेंसी तक सीमित नहीं है, शहर की अन्य गैस एजेंसियों में भी इसी तरह की भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिल रही है, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें प्रशासन के उस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं, जिसमें गैस की पर्याप्त उपलब्धता की बात कही जा रही है.
उपभोक्ताओं ने की व्यवस्था सुधारने की मांग
लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, सर्वर की समस्या को ठीक किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










