Rewa News: रीवा में निकलेगी भव्य शिव बारात, 551 किलो का त्रिशूल बनेगा आकर्षण

Rewa News: रीवा में निकलेगी भव्य शिव बारात, 551 किलो का त्रिशूल बनेगा आकर्षण

Rewa News: रीवा में निकलेगी भव्य शिव बारात, 551 किलो का त्रिशूल बनेगा आकर्षण

Rewa News: रीवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे वेजू धर्मशाला से यात्रा प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पचमठा आश्रम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा।

551 किलो का त्रिशूल आकर्षण

रीवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।इस बारात की सबसे बड़ी विशेषता 30 फीट लंबा और करीब 551 किलो वजनी विशाल त्रिशूल रहेगा। इसे देखने के लिए आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।करीब चार दशक पहले कुछ श्रद्धालुओं द्वारा सीमित स्तर पर शुरू की गई यह परंपरा आज शहर की पहचान बन चुकी है।

विवाह स्वरूप झांकी

समय के साथ इसका स्वरूप भव्य होता गया और अब यह आयोजन रीवा की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। बारात में भगवान शिव के विवाह स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। ढोल-नगाड़ों, शहनाई और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शामिल होंगे।

जगह-जगह स्वागत

मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था भी की गई है। शहर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासन अलर्ट

भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर आंशिक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Satna News: बिरसिंहपुर में आस्था का ज्वार, बाबा गैबीनाथ महादेव की शाही सवारी भव्य रूप में संपन्न

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें